सोमवार, अगस्त 08, 2011

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:



















ऐ श्याम मैं अगर मांगू तो मांगू तुम न दे देना मुझे
तुमने जो दिया मुझे तो प्रेमी नहीं मजदूर हो जाऊंगा मैं ..........
मैं अगर चाहू तो चाहू तुम न मुझको चाहना
तुमने जो चाहा मुझे तो मगरूर हो जाऊंगा मै.........
मैं अगर देखू तो देखू तुम न मुझको देखना
तुमने जो देखा मुझे तो मशहूर हो जाऊंगा.......... मैं .....

घरों से निकलो और इतिहास बना दो.......




















अब फेसबुक,ऑरकुट,ट्विट्टर के साथी भी फेसबुक,ऑरकुट,
ट्विट्टर से बाहर आकर इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ सड़कों 
पे उतर आएं.अब समय मैदान में आकर इस सरकार के विरोध
का है अब यह जन लोकपाल आन्दोलन आर-पार की लड़ाई
बन चुका है.फेसबुक,ऑरकुट,ट्विट्टर से बाहर आयें और इसमें
हिस्सा लें. यह ऐतिहासिक क्षण है.जो तटस्थ रहेगा या घर बैठ
लहरें गिनेगा, भावी पीढ़ी और उनके बच्चे उन्हें माफ नहीं करेंगे. 
घरों से निकलो और इतिहास बना दो.......



रविवार, अगस्त 07, 2011

आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये


















एक अच्छा दोस्त अगर 100 बार भी रूठे तो उसे 100 बार ही मनाओ ,
क्योंकि कीमती मोतियों की माला जितनी बार भी टूटे उसे पिरोना ही पड़ता है |
 
आप सभी को  मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये ..........

शुक्रवार, अगस्त 05, 2011

अभी धरती की शान बाकी है ..................




















 परिंदे  थक गए उड़ते उड़ते ,
बहुत कुछ  आसमान बाकी है !
तेरी साँसों में जिंदगी है बहुत ,
मेरी साँसों में जान  बाकी  है !
इश्क पे कोई जोर चलता नहीं ,
वरना दोनों  जहान बाकी है !
किसी  साहिल पे पाँव मत रखना ,
डूबने  के लिए ये काफी   है !
रोशनी  को बुला के क्या  होगा ,
अभी अँधेरे  की शान  बाकी है !
सौ सवालों  में घिरेंगे  अक्सर ,
जिनमे  इज्जत  - ईमान  बाकी है !
शिखर  पे आ गए बदल  कितने ,
अभी धरती  की शान बाकी है !


गुरुवार, अगस्त 04, 2011

राजीव दीक्षित कौन थे...............

























राजीव दीक्षित एक बहुत महान विद्वान थे भारतीय इतिहास , सामाजिक और आर्थिक व्यवस्थाओं की न सिर्फ बहुत जानकारी थी बल्कि बहुत गहरी समझ भी थी उन्हें . राजीव जी स्वदेशी के समर्थक थे और इसके लिए उनके पास बहुत ही जबरदस्त तर्क थे . जो DATA उनके पास था , उसका आधा भी पूरी भारत सरकार के पास नहीं है . सारा जीवन उन्होंने देश में जन जाग्रति लाने में समर्पित कर दिया . असली पहचान उन्हें तब मिली जब वो रामदेव जी के भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े . रामदेव जी ने उन्हें एक बहुत अच्छा PLATFORM दिया अपनी जानकारी लोगों के साथ बाँटने के लिए और एक तरह से ट्रस्ट की सारी जिम्मेदारी उनको ही सौंप दी , उनकी अनन्य INTELLIGENCE और जबरदस्त KNOWLEDGE देख कर . लेकिन इससे पहले क़ि वो देश में एक क्रांति के सूत्रधार बन पाते , उनका देहांत हो गया कुछ माह पहले . वैसे कहा तो गया क़ि उनकी मृत्यु HEART ATTACK से हुई , किन्तु आजतक यह बात चर्चा में है क़ि शायद उन्हें विदेशी COMPANIES ने मरवाया (क्यूंकि वो यह पोल खोलते थे क़ि कैसे विदेशी COMPANIES इस देश को कैसे लूट रही हैं और हमारे स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रही हैं ) क्युंकि मृत्यु के वक्त उनका पूरा बदन नीला हो गया था जो जहर से होता है . बहरहाल उनकी मृत्यु बहुत बड़ी क्षति है देश के लिए .अगर वो होते इस देश को लुटने से अवश्य बचाया जा सकता था ..सबसे बड़ी दुःख क़ि बात यह है क़ि उनकी मृत्यु KI खबर इस बिक़े हुए मीडिया में बिलकुल नहीं दिखाई गयी ... लेकिन हमे यह याद रखना होगा क़ि राजीव दीक्षित कोई व्यक्ति नहीं थे ,अपितु वो एक विचार थे देशभक्ति का , जो कभी नहीं मर सकता , वो जीवित है , जीवित था और जीवित रहेगा करोडो लोगों के दिलों में . हमें उनके बलिदान को खाली नहीं जाने देना , उनके कार्यों को आगे बढ़ाना है और उनके सपनो के भारत का निर्माण करना है .

भारत स्वाभिमान दिवस: तुम मुझे गाय दो, मैं तुम्हे भारत दूंगा

भारत स्वाभिमान दिवस: तुम मुझे गाय दो, मैं तुम्हे भारत दूंगा: "मित्रों शीर्षक पढ़कर चौंकिए मत| मैं कोई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसा नारा लगाकर उनके समकक्ष बनने का प्रयास नहीं कर रहा| उनके समकक्ष बनना तो..."

बुधवार, अगस्त 03, 2011

मै मात् रि चरण से दूर चला............

























♫ मै मात् रि चरण से दूर चला, इसका दारुण संताप मुझे|
पर यदि कर्तव्य विमुख हूंगा, जीने से लगेगा पाप मुझे| 
अब हार जीत का प्रश्न नहीं, जो भी होगा अच्छा होगा|
मरकर ही सही पितु के आगे, बेटे का प्यार सच्चा होगा|
भावुकता से कर्त्तव्य बड़ा, कर्त्तव्य निभे बलिदानों से| 
दीपक जलने की रीत नहीं छोड़े डर कर तूफानों से|
यह निश्चय कर के वीर चला, कोई उसको रोक नहीं पाया| 
चुप चाप देखता रहा पिता, माता का अंतर भर आया|

मंगलवार, अगस्त 02, 2011

देशभक्त...वन्दे मातरम..........

























लोग कहते हैं की इस देश में क्रिकेट भगवान् है 
सच तो ये है की हमारा देश हमारे लिए भगवान् है
हमारे पूर्वजों के लिए ये भगवान् था और हमारी आने
वाली पीढ़ियों के लिए भी ये भगवान्  है क्योंकि इस 
मिटटी में पैदा होकर जो इस मिटटी का न हो सका वो
 पूरे ब्रह्माण्ड में फिर किसी का नहीं हो सकता."देशभक्त"

UID CARD-यूआईडी : यह कार्ड खतरनाक है

गाय की माता के रुप में पूजा..........




















गाय की माता के रुप में पूजा और सेवा असल में
भावनाओं और जीवन की परवाह का संदेश देती है। 

मानव और प्राणियों दोनों में ही जीवन और जज्बात होते हैं। 
कोई भी व्यक्ति माँ की भावनाओं और तकलीफों को तो महसूस कर लेता हैं। किंतु मूक प्राणी आपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर
सकते। इसलिए गौ पूजन जैसी धार्मिक परंपराएं जीवों के प्रति दया और भावनाओं को बनाए रखने का संदेश देती है..............ऊँ गवये नम:!!!!!

रविवार, जुलाई 31, 2011

शहादत अनमोल है इसका मोल मत लगाइए..........

हिंदुस्तान ही एक एसा देश है जिसमे बिना किसी भी स्वार्थ के कई वीरो ने अपनी धरती माँ की सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी ,उन के बारे में जब भी चिंतन किया जाता है तो आँखे नम हो जाती है , इन वीरो को ये नहीं पता था की जिस देश के लिए हम जान दे रहे है उस देश में नेता के नाम पर चोर भर जायेंगे , उन शहीदों की आत्मा आज भी इस देश को देख कर तडपती होगी ,सोचता होगा भगत सिंह की किन लोगो के लिए मैंने अपने प्राण गवा दिए जिन को आपस में लड़ने से फुर्सत नहीं है वो देश का भला क्या करेंगे ,जो अपना घर भरने में लगे हो वो देश की चिंता क्यों करेंगे...........................                                               

""शहादत अनमोल है इसका मोल मत लगाइए 
शहीदों की अमर गाथा को कमजोर मत बनाइये 
हमने नहीं माँगा कोई मोल शहादत का 
शहादत को इस दुनिया में मखौल मत बनाइये"" 
जय हिंद .............

शनिवार, जुलाई 30, 2011

माँ के दूध का असर.................

 























पहले मातायें अपने छोटे बच्चों को अपना 
दूध पिलाती थी तो बच्चा बड़ा बनकर 
इन्सान बनता था.. अब मातायें अपने 
फिगर ख़राब होने के डर से डिब्बा या
जानवर का दूध पिलाती है, तो बच्चा 
बड़ा होकर डिब्बा या जानवर ही बनता  है
मेरी सभी मातावों और बहनों से विनती है
कि बच्चो को इन्सान बनाये................

गुरुवार, जुलाई 28, 2011

शिवरात्रि साल में दो बार क्यों आती है......

मित्रवर!.. अपने प.पू. गुरुदेव की वाणी के अनुसार मैं आपके प्रश्न का उत्तर
देने का प्रयत्न कर रहा हूँ. पहला प्रश्न कि शिवरात्रि साल में दो बार
क्यों आती है.. मुझे लगता है कि शायद आप नव रात्र के बारे में पूछ रहे
हैं..एक तो जब ग्रीष्म ऋतु समाप्त होती है और शिशिर ऋतु का आरम्भ होता है..तथा दूसरी जब जाड़ा समाप्त होता उसे ग्रीष्म ऋतु की शुरुवात  होती है, जिसे वासंतीय नवरात्र कहते हैं. पहले तो ये नव रात्र कहे जाते हैं न की नव रात्री, रात्र का अर्थ समय होता है. दो नवरात्र होने का कारण वैज्ञानिक भी है. शारदीय नवरात्र के पूर्व नया मौसम शुरू होने वाला होता है, बरसात के बाद का समय होता है, लोगों को अपने को नए मौसम के अनुरूप ढालने अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने हेतु और खान-पान में बदलाव लाना जरूरी होता है. क्योंकि गर्मी और बरसात में मनुष्य की जठराग्नि कमजोर होती है.. जाड़े में भूख ज्यादा लगती है जठराग्नि बढ़ जाती है..वासंतीय नवरात्र में ठीक इसके विपरीत स्थिति होती है.. एक मौसम समाप्त होकर नया मौसम की तैय्यारी करनी होती है.. इसलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने ये दो नवरात्र का विधान रखा. ताकि लोग मौसम परिवर्तन के अनुकूल अपनी दिनचर्या अपने खानपान को ठीक करले.. और नवरात्र में उपवास और व्रत का भी विधान इसीलिए बनाया कि वे अपना पाचन-तंत्र सही करलें.. रात्र नौ ही क्यों होते हैं.. इसके  पीछे भी कारण हैं. मनुष्य के अंदर नौ शक्तियां सोई पड़ी रहती हैं..साल में दो बार नवरात्र के दौरान व्रत-उपवास के साथ -साथ अपनी उन नव शक्तियों को भी जाग्रत करने का अवसर मिलता है.. इन सबको धर्म से जोड़ दिया गया क्यों कि मनुष्य धर्म-भीरु है.. तो उसका पालन करेगा और अदृश्य शक्ति से अपने मन को जोड़ेगा .. तो उसे उसका
सहारा भी मिलेगा.. और अपना ध्यान भी केन्द्रित कर
सकेगा.....धन्यवाद!!!

बुधवार, जुलाई 27, 2011

किसके लिए मर गए ..............

कभी हम युवराज के छक्के और
धोनी के बालों के लिए मर गए...
कभी हम मधुबाला के चेहरे और
कैटरीना कि चालों के लिए मर गए...
कभी हम अमेरिका के वीसा और
IT की Job के लिए मर गए........
कहीं होंगे भगत सिंह तो कहते होंगे -
यार सुखदेव, राजगुरु .....
हम भी किन सालों के लिए मर गए..
.


मंगलवार, जुलाई 26, 2011

शरीर और आत्मा के फर्क को आसानी से नहीं समझा जा सकता है...........

शरीर और आत्मा के फर्क को आसानी से नहीं समझा जा सकता है। लोग शरीर को ही सबकुछ मान लेते हैं और आत्मा को भूल जाते हैं।
हमारे शास्त्रों ने आत्मा पर सा ध्यान केंद्रित किया है। शरीर और आत्मा के
बीच के अंतर को समझने में समय भी लगता है और ज्ञान भी। यह अंतर जिसे समझ में आ जाता है उसे दोनों तरह की सफलताएं मिलती हैं भौतिक भी और आध्यात्मिक भी।एक व्यक्ति ने महात्मा से प्रश्र किया। महात्मा जी आत्मा और शरीर के बारे में बताइए महात्मा जी ने उस आदमी को बहुत देर तक समझाया लेकिन उनकी समझ में कुछ नही आया। तो उन्होने एक प्रयोग किया। अपनी झोली में हाथ डाला और उसमे से आम निकालकर उन्होने उस आदमी को दिया। उसे कहा कि इस आम को संभाल कर रखे। व्यक्ति ने उसे संभालकर एक डिब्बे में रख दिया। महात्मा जी ने दस दिन बाद लौटकर उस आदमी से कहा जाओ फल मेरे सामने ले आओ। व्यक्ति ने डिब्बा लाकर महात्मा जी को डिब्बा लाकर दे दिया। महात्मा जी ने जैसे ही डिब्बा खोला और आम को हाथ में लेकर बोले जैसा सुन्दर आम मैंने तुम्हे दिया वैसा ही तुमने मुझे क्यों नही लौटाया। वह आदमी बोला मैंने तो आम को हाथ तक नही लगाया।डिब्बा बंद कर रखा था। किसी का हाथ इस तक नही पहुंचने दिया।लेकिन जहां इंसान का हाथ नही पहुंचता वहा भगवान का हाथ पंहुचता है, ताले इंसान के लिए हैं, भगवान के लिए नही उसका हाथ अंदर गया और उसे बिगाड़ गया। महात्मा जी ने कहा इसका रंग रुप कहां गया?वह बोला महाराज हर एक चीज समय के साथ बिगडऩे लगती है। महात्मा ने कहा क्या गुठली भी खराब हो गई। वह बोला नहीं। अब हम तुम्हें यही तो समझाना चाहते हैं कि आम का छिलका बाहर से गल गया, सड़ गया लेकिन गुठली खराब नहीं हुई। ऐसा ही तुने छिलका धारण किया हुआ है। जिसे शरीर कहते हैं। यह एक दिन सड़ जाएगा, गल जाएगा लेकिन जैसे गुठली का कुछ नहीं बिगड़ता, वैसे ही हमारी आत्मा सदा के लिए होती है। एक आम की गुठली तरह आत्मा फिर से शरीर धारण करेगी। तुम शरीर की चिंता मत करो। आत्मा की चिंता करो।